All Kinds

Hello Friends Foloww My Blogger.This Blogger You See Everthing Which You Want To See.Daily Up to DateNews And Masala.

Ads Here

Thursday, 10 September 2020

अक्षय कुमार ने बताया-क्यों पीते थे रोजाना गौमूत्र, शो में क्या सोचकर पी ली हाथी के 'पूप' की चाय

बॉलिवुड के 'खिलाड़ी' हैं और खतरों से खेलने में भी वह काफी दिलचस्पी लेते हैं। ये खबरें पहले ही आ चुकी हैं कि वह शो 'Into The Wild With ' में नजर आएंगे। शो का इंट्रेस्टिंग प्रोमो दिखाया जा चुका है, जिसमें वह हाथी की पॉटी वाली चाय पीते नजर आ रहे थे। अपने बर्थडे पर वह अपनी 'बेल बॉटम' को स्टार हुमा कुरैशी और शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव थे। इस दौरान उन्होंने कई मजेदार बातों का खुलासा किया। अक्षय ने ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थडे अक्षय कुमार कोरोना के बीच काम पर वापस लौट चुके हैं। 10 सितंबर को उनका बर्थडे था। इस मौके पर वह हुमा कुरैशी के साथ अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आए। इस लाइव सेशन में उनके साथ बेयर ग्रिल्स भी थे। अक्षय ने इस दौरान कई मजेदार सवालों का जवाब दिए। अक्षय कुमार ने फैंस से शेयर किया कि उन्होंने अपना बर्थडे कैसे सेलिब्रेट किया। उन्होंने बताया कि अपने बर्थडे पर वह अपने परिवार के साथ थे और पूरे दिन एंजॉय किया। अक्षय ने बताया कि वह फैमिली के साथ पिकनिक पर रहे। बताया- कैसे पी पाए हाथी के पूप की चाय हुमा ने अक्षय से पूछा कि प्रोमो में उन्हें हाथी के पूप की चाय पीते देखा था। बेयर ग्रिल्स उन्हें ऐसा करने के लिए कैसे मना पाए। इस पर अक्षय कुमार बताते हैं कि वह आयुर्वेदिक वजहों से गौमूत्र पीते रहे हैं। इसलिए हाथी के पूप की चाय पीना इतना मुश्किल नहीं लगा। बेयर ग्रिल्स ने बताया, उनको भारत मेंक्या पसंद है बेयर ग्रिल्स ने बताया शो के दौरान अक्षय हर चीज के लिए काफी एक्साइटेड रहते थे। वह खतरों से खेलने के लिए काफी एक्साइटेड रहते थे। बेयर ने बताया कि उन्हें भारत बहुत पसंद है। यहां के लोग और उनका प्यार खींचता। ग्रिल्स ने यहां की मिर्च, क्लाइमेट और दोस्ती की तारीफ की। रणवीर सिंह लाइव के दौरान अक्षय को विश किया और लिखा कि उनकी मूछें कड़क नजर आ ही हैं। इस पर अक्षय ने बताया कि उनकी फैमिली को ये बिल्कुल पसंद नहीं लेकिन फिल्म की वजह से उगाई हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ijCHhN

No comments:

Post a Comment