All Kinds

Hello Friends Foloww My Blogger.This Blogger You See Everthing Which You Want To See.Daily Up to DateNews And Masala.

Ads Here

Friday, 11 September 2020

सोनू सूद गरीब बच्चों को दिलाएंगे मुफ्त शिक्षा, मां के नाम पर होगा स्कॉलरशिप प्रोग्राम

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों और विदेश में फंसे लोगों को घर पहुंचाने के लिए ने सरानीय काम किया था। सोनू के इस काम के लिए सभी लोगों ने उनकी तारीफ की थी। हालांकि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सोनू लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे हुए हैं। अब सोनू सूद गरीब बच्चों के लिए स्कॉलरशिप निकालेंगे ताकि वे अपनी मनपसंद पढ़ाई कर सकें। अपनी मां के नाम पर शुरू किया है ज्यादातर यूनिवर्सिटीज और शिक्षण संस्थानों ने अपनी ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी हैं। ऐसे में एक बड़ी संख्या में ऐसे गरीब बच्चे हैं जो पैसे की कमी के चलते फी नहीं भर सकते या उनके पास ऑनलाइन क्लासेज जॉइन करने के लिए संसाधन ही नहीं हैं। इसी समस्या को देखते हुए सोनू सूद ने एक स्कॉलरशिप प्रोग्राम अपनी दिवंगत मां के नाम पर शूरू किया है। यह प्रोग्राम होनहार गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए वजीफा देगा। कई यूनिवर्टीज से सोनू ने किया है समझौता इस बारे में बात करते हुए सोनू ने कहा, 'पिछले कुछ महीनों में मैंने देखा है कि कैसे गरीब बच्चे अपनी पढ़ाई का खर्च देने में असमर्थ हैं। कुछ गरीब बच्चों के पास ऑनलाइन क्लासेज में शामिल होने के लिए फोन, टैबलेट या लैपटॉप तक नहीं हैं जबकि कुछ के पास फीस ही जमा करने के लिए पैसे नहीं हैं। इसलिए मैंने देशभर की कुछ यूनिवर्टीज से समझौता किया है ताकि वह मेरी मां प्रफेसर सरोज सूद के नाम पर इन गरीब बच्चों को स्कॉलरशिप दें। मैं पंजाब के मोंगा जिले में फ्री में पढ़ा करता था। मां ने कहा था कि इस काम को आगे ले जाना है और मुझे लगता है कि इसका यही सही समय है।' पूरा खर्च उठाएंगे सोनू सूद, बस केवल एक कंडिशन सोनू ने स्कॉलरशिप के बारे में आगे बताया कि यह वजीफा मेडिसिन, इंजिनियरिंग, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, रोबॉटिक्स ऐंड ऑटोमेशन, साइबर सिक्यॉरिटी, डेटा साइंस, फैशन, जर्नलिजम और बिजनस स्टडीज जैसे पॉप्युलर कोर्सेज के लिए दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'ऐसे स्टूडेंट्स जिनकी फैमिली इनकम सालाना 2 लाख रुपये से कम है, वे इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए केवल एक ही कंडिशन है कि उनका अकैडेमिक रेकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। उनका पूरा खर्च जैसे कोर्स की फी, हॉस्टल फी और खाने का खर्च सबकुछ हमारी तरफ से उठाया जाएगा।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/32mQoH1

No comments:

Post a Comment