All Kinds

Hello Friends Foloww My Blogger.This Blogger You See Everthing Which You Want To See.Daily Up to DateNews And Masala.

Ads Here

Saturday, 12 September 2020

सुशांत के सपने पूरे कर रही हैं बहन श्वेता सिंह, 11वें सपने के लिए मांगा फैन्स का साथ

एक ऐसे इंसान थे जो सिर्फ सपने देखते ही नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने में भी यकीन रखते थे। उन्होंने अपने सपनों की लंबी लिस्ट बना रखी थी जिन्हें वह एक-एक करके पूरा कर रहे थे। ये सपने सिर्फ उनसे जुड़े नहीं थे बल्कि वह पूरी दुनिया का भला करने का ड्रीम भी देखते थे। उनके गुजरने के बाद उनकी बहन श्वेता अब एक सपना पूरा कर रही हैं और उनके फैन्स का साथ भी चाहती हैं। सुशांत की याद में पेड़ लगाने की अपील श्वेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, कल (13 सितंबर) का कैंपेन #Plant4SSR नहीं भूलना है। हमारे प्यारे सुशांत के लिए आप लोगों को पेड़ लागाते देखने के लिए बेताब हूं। हमारे स्टार को याद करने और उनके सपने को पूरा करने का कितना अच्छा तरीका है। श्वेता ने चलाई थी फूड ड्राइव, फैन्स ने बांटा खान इससे पहले श्वेता ने गरीबों को खाना खिलाने की मुहिम भी चलाई थी। जिसमें विदेशों से भी सुशांत के फैन्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। श्वेता ने सुशांत की याद में सुशांत के फैन्स से अपील की थी कि वे गरीब और बेसहारा लोगों को कुछ खिलाएं। सुशांत के फैन्स ने लोगों और जानवरों को खाना बांटकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3hlUymF

No comments:

Post a Comment