All Kinds

Hello Friends Foloww My Blogger.This Blogger You See Everthing Which You Want To See.Daily Up to DateNews And Masala.

Ads Here

Saturday, 12 September 2020

रिया का दावा- 'टॉप फिल्ममेकर' की वजह से सुशांत को लगी थी ड्रग्स की लत

रिया चक्रवर्ती ड्रग केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ड्रग स्कैंडल में कई बॉलिवुड सिलेब्स का नाम लिया है। खबरे हैं कि उन्होने नारकोटिक्स ब्यूरो को ये भी बताया कि इन लोगों का सुशांत से कनेक्शन कैसे हुआ। रिया को रिलेशनशिप के दौरान सुशांत ने बताई थी ये बात एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने दावा किया है कि एक टॉप फिल्ममेकर ने सुशांत को ड्रग की लत लगवाई थी। वह सुशांत को पार्टीज में ले जाते थे जहां वह कोकीन, LSD और गांजा लेते और इस्तेमाल कर सकते थे। CNN News 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने यह बात उन्हें रिलेशनशिप के दौरान ही बताई थी। रिया ने लिए हैं दो बड़े ऐक्टर्स के भी नाम रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिया ने अपने स्टेटमेंट में यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में किस हद तक ये सब चलता है। खबर है कि रिया ने कई लोगों के साथ दो 'पावरफुल और फेमस' मेल ऐक्टर्स के नाम भी लिए हैं, जिन्होंने सुशांत को प्रतिबंधित ड्रग्स दी थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सुशांत का लोनावला फार्महाउस बॉलिवुड फ्रेंड्स की ड्रग पार्टीज के लिए ही था। 25 बॉलिवुड सिलेब्स में से 3 के नाम आए सामने हालांकि रिया का कहना है कि वह इन पार्टीज में कभी नहीं गईं। उन्होंने बताया कि इस पार्टी में कुछ ऐक्टर्स वहां मौजूद लोगों को अवैध ड्रग्स देते थे। वहीं टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने 25 बॉलिवुड सिलेब्स के नाम लिए हैं। इनमें से सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा के नाम सामने आ चुके हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mgXrJj

No comments:

Post a Comment